Women World Cup Final: टीम इंडिया की जीत पर झूमे सेलेब्स, श्रद्धा कपूर बोलीं- 1983 वाला पल देने के लिए शुक्रिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। पूरे देश में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है। सभी गर्व और खुशी से झूम उठे हैं।
Curated By: सोनम कनौजिया
Women World Cup Final: टीम इंडिया की जीत पर झूमे सेलेब्स,
नवंबर 2025 देशवासियों के लिए बहुत खास रहा। ये दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गया है, क्योंकि इसी दिन महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला ICC महिला विश्व कप ट्रॉफी जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व कप जीता और 52 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी जश्न में डूब गए हैं। अनुष्का शर्मा से लेकर प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और कियारा आडवाणी तक, सभी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
Women World Cup Final: टीम इंडिया की जीत पर झूमे सेलेब्स,
